इंडिया न्यूज सेंटर,रोहतकः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का साध्वी रेप केस में सजा पर फैसला आ गया है। रैपिस्ट बाबा को 20 साल सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा। गुरमीत राम रहीम को गुनहगार मानते हुए दो केस में 10-10 साल की हुई सजा सुनाई है। यानि कुल मिलाकर राम रहीम अब 20 साल जेल में रहेगा और साथ ही 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है। जज जगदीप सिंह ने साध्वियों से रेप केस मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को कोर्ट ने दोनों शिकायतकर्ता साध्वियों को 15 -15 लाख रूपए के मुआवज़े का आदेश भी दिया। राम रहीम को पंचकूला सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सजा सुनाई है। उधर, राम रहीम के वकील ने सामने आकर बयान दिया कि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में एकान्त कारावास में रखा जाएगा। वहीं वह जेल के कपड़ों में ही सजा काटेगा। जज ने हेलीकॉप्टर में बाबा की बेटी हनीप्रीत को साथ लाने पर फटकार लगाई साथ ही दो सूटकेस लाने पर भी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कोर्ट ने जेल से बाबा के दोनों सूटकेस मंगवाकर बाबा के वकील को दे दिए।सिरसा के आईजी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि आज हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। फोर्स की मुस्तैदी के चलते माहौल शांत है। लोग डेरे से निकल कर जा रहे हैं।