Rally started from Jalandhar company Bagh Chowk against Congress punjab, Slogan Given ""Congress Bhagao Desh Bachao""
bjp rally against congress punjab
तल्ख लहजे में ललकारते हुए बोले श्वेत मलिक कैप्टन साहब मै डरन वाला नी हूं,2019 में लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता देगी कांग्रेस को जबाब
इंडिया न्यूज सेंटर,जालंधरः भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ एक पैदल पद यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा जालंधर के कंपनी बाग़ चौंक से शुरू होकर पुरे शहर में घूमकर वापिस कम्पनी बाग़ चौंक में ही आकर समाप्त हुई। बीजेपी द्वारा पंजाब की कांग्रेस सरकार की कारगुजारी को लेकर मोर्चा खोल दिया गया है। इसका आरंभ आज जालंधर से किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक द्वारा यहां खुद पहुंच इस पैदल यात्रा की नेतृत्व किया है। प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को चेतावनी दी है,कि 2019 के लोकसभी चुनाव में भाजपा अपने सहयोगी अकाली के साथ मिलकर 13 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिलाएगी। सैंकड़ो की गिनती में बीजेपी के कार्यकर्ता व् महिला कार्यक्रताओं ने पुरे शहर का भर्मण कर सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि पंजाब से कांग्रेस को भगाकर कांग्रेस मुक्त पंजाब करना है। बीजेपी के पंजाब प्रधान श्वेत मालिक ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार पंजाब के हर वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। हम चोकीदार की भूमिका निभा रहे है और हम चाहते है कि कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावों से पहले पंजाब की जनता से जो वायदे किए गए थे वह सभी को जल्द से जल्द पूरा करें। वहीं इसी के साथ उन्होंने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब में सभी सीट जीतने का दवा भी किया है। प्रदेश प्रधान ने कहा है कि अफीम की खेती को लेकर निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा दिए गए ब्यान को लेकर श्वेत मलिक ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के इस ब्यान से साफ़ जाहिर होता है कि नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार कितनी गंभीर है।कांग्रेस सरकार ने घर-घर नौकरी पहुंचने का वायदा किया था, लेकिन सरकार ने घर-घर नशा पहुंचा दिया है। उधर इस पद यात्रा में पहुंची पंजाब महिला मोर्चा की प्रधान रीना जैटली ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा झूठ बोल क्र पंजाब की सत्ता हासिल की गई है, इसलिए हम इस पद यात्रा के द्वारा उनसे सवाल पूछ रहे है। इस रैली में केंद्रीय केबनेट मंत्री विजय सांपला, सैंट्रेल से पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया,नार्थ से पूर्व विधायक केडी भंडारी,जालंधर नार्थ के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी,पूर्व मेयर सुनील ज्योति,मंडल पांच के प्रधान डाक्टर विनीत शर्मा के अलावा सैकड़़ों कार्यकर्ता मुख्य रुप से उपस्थित थे।