इंडिया न्यूज सेंटर, बरनाला:
करंट लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। सिविल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड के सहायक लाइनमैन राजा राम हंडियाया में एक खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था कि अचानक उसको करंट लगा, जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसको सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सैंटर के लिए रैफर कर दिया।