पार्टी पदाधिकारियों और वर्करों ने जताया गहरा दुख
इंडिया न्यूज सेंटर,अमृतसरः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक की माता जी का निधन हो गया है। मलिक की माता जी उर्मिल मलिक ने 85 वर्ष की आयु मे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ वर्षो से अस्वस्थ्य चल रहीं थी।जैसे ही इस दुखद घटना की खबर मिली तो भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में दुख की लहर दौड़ गई है। श्वेत मलिक की माता जी के निधन पर प्रदेश भाजपा के कार्यकरणी सदस्य अशोक गांधी व प्रदेश भाजपा के महासचिव राकेश राठौर,जालंधर मंडल पांच के प्रधान डाक्टर विनीत शर्मा व जालंधर नार्थ के देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने मलिक परिवार की दुख की घडी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद समाचार मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं मे शोक की लहर है। भाजपा के उक्त पदाधिकारियों ने शोकाग्रस्त परिवार को इस दुख की घडी मे शक्ति प्रदान करने व प्रवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए भगवान से प्रार्थना की। 9 दिसम्बर रविवार सुबह 11 बजे माता जी का अंतिम संस्कार दुर्ग्याणा शिवपुरी हाथी गेट पर होगा।