MERITORIOUS CHILDREN OF POLICE OFFICIALS RECEIVE SCHOLARSHIPS WORTH RS 41 LAKH
ü ADGP SANJEEV KALRA DISTRIBUTES SCHOLARSHIPS TO 291 BRIGHT CHILDERN
ए.डी.जी.पी.संजीव कालडा ने 291 कौशल विद्यार्थियों को वजीफों को किया वितरित
इंडिया न्यूज सेंटर,जालन्धरः पंजाब पुलिस ने एच.डी.एफ.सी. बैंक के सहयोग से पंजाब पुलिस के अधिकारियों के पढाई में होशियार 291 बच्चों को महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकैडमी फिल्लौर में 41 लाख रुपए का वजीफा राशि को वितरित किया गया। पढाई में बढिय़ा कार्यवाही दिखाने वाले विद्यार्थियों के लिए पाचवां वज़ीफ़ा बाँट प्रोग्राम पहली बार पंजाब पुलिस अकैडमी फिल्लौर में करवाया गया। इस समागम के दौरान अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) संजीव कालडा ने छोटे से लेकर बड़े पुलिस अधिकारियों के बच्चे जिन्होंने ९वीं से पोस्ट ग्रैजुएट की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं को वज़ीफ़ा राशि वितरित की गई। इस अवसर पर 291 होशियार विद्यार्थियों को वज़ीफ़ा वितरित करते हुए कालड़ा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के बच्चों को पढाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करने के उदेश्य से इस स्कीम को 4 साल पहले शुरू किया गया था। कालड़ा ने कहा कि पुलिस आधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को अपने भविष्य से संबन्धित निर्धारित किये गए लक्ष्यों की पूर्ति करने में हर तरह की सहायता प्रदान करने के अतिरि1त आने वाले वर्षों के दौरान इस स्कीम के अधीन राशि को और बढ़ाया जायेगा। यह वजीफा राशि ए.डी.जी.पी. के साथ पंजाब पुलिस अकैडमी फिल्लौर के अतिरिक्त डायरैक्टर युरिन्दर सिंह हेयर, डिप्टी डायरैक्टर पी.पी.ए.रवचरन सिंह बराड़, रीजनल मैनेजर एच.डी.एफ.सी.बैंक नरेश कुमार और वनीत अरोड़ा और अन्यों की तरफ से वितरित की गई। इस अवसर पर एच.डी.एफ.सी. बैंक के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।