` अर्जुन वाजपेयी ने चो-यू की चोटी पर फहराया तिरंगा

अर्जुन वाजपेयी ने चो-यू की चोटी पर फहराया तिरंगा

arjun vajpai winner share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, नई दिल्ली: पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने मंगलवार को माउंट चो-यू पर तिरंगा फहरा दिया। चो-यू की चोटी पर अपनी पहुंच दर्ज कराने के साथ ही अर्जुन ने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अर्जुन आठ हजार मीटर से ऊंची पांच चोटियों को फतह करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। अर्जुन वाजपेयी ने 8201 मीटर ऊंचे माउंट चो-यू को फतह करने के लिए चार सितंबर को चढ़ाई शुरू की थी। अपने इस अभियान के दौरान अर्जुन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसमें से एक तेज हवा और खराब मौसम रहा। इसके चलते अर्जुन को कई बार अपना अभियान भी रोकना पड़ा। उन्होंने 23 मई, 2016 को विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू (8,463 मी.) पर तिरंगा फहराने में सफलता प्राप्त की। 

arjun vajpai winner

OJSS Best website company in jalandhar
Source:

Leave a comment






11

Latest post