` उक्रांद ने घोषित किया सीएम कैंडीडेट

उक्रांद ने घोषित किया सीएम कैंडीडेट

ukrand declare cm candidates share via Whatsapp

इंडिया न्यूज सेंटर, देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही पार्टी के सीएम चेहरे का नाम भी सामने आ गया है। ये चेहरा होंगे पार्टी के संयोजक काशी सिंह ऐरी। ऐरी डीडीहाट, पुष्पेश त्रिपाठी द्वाराहाट और डॉ. नारायण सिंह जंतवाल भीमताल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। रुद्रप्रयाग से देवेंद्र चमोली, घनसाली से सीमन लाल आर्य, देवप्रयाग से राजू मौर्य, सहसपुर से शास्त्री पवन मलेठा, डोईवाला से सुभाष पुरोहित, श्रीनगर से धीरेंद्र बिष्ट, डीडीहाट से काशी सिंह ऐरी, पिथौरागढ़ से लेफ्टिनेंट सुषमा बिष्ट माथुर, गंगोलीहाट से हरीश प्रसाद टम्टा, कपकोट से राम सिंह ऐठानी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, रानीखेत से प्रताप सिंह साही, अल्मोड़ा से कुंदन सिंह बिष्ट व हल्द्वानी से भुवन चंद्र जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। 

ukrand declare cm candidates

OJSS Best website company in jalandhar
Source: INDIA NEWS CENTRE

Leave a comment






11

Latest post