After DD Bharati: 'Mahabharata', two hours broadcast every evening from Monday, will be broadcast on this channel
न्यूज डेस्क: स्टार प्लस पर रामायण धारावाहिक के प्रसारण के बारे में चल रही खबरों के बारे में भले चैनल के ही लोग आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से कतरा रहे हों, लेकिन निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'महाभारत' को कोरोना काल में आप फिर से देख सकते हैं। डीडी भारती पर अपार सफलता प्राप्त करने के बाद यह शो अब जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक कलर्स पर भी प्रसारित होने जा रहा है। चैनल से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, महाभारत धारावाहिक को प्रसारित करने के अधिकार कलर्स चैनल ने खरीद लिए है। इस शो को सोमवार चार मई से हर रोज शाम सात बजे से नौ बजे तक प्राइम टाइम स्लॉट में प्रसारित किया जाएगा। बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा के निर्देशन में बना यह शो 1988 से 1990 के बीच में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। हाल ही में लॉकडाउन की वजह से ही इस शो की टीवी पर वापसी हुई थी। इस शो में नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, रूपा गांगुली, गजेंद्र चौहान और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।