Yogesh Verma of BJP's Lakhimpur MLA was shot dead
यूपी न्यूज डेस्कः होली के उल्लास के बीच गुरुवार को दिनदहाड़े दोपहर करीब दो बजे सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा पर जानलेवा हमला हो गया। विधायक के दाहिने पैर में गोली लगी है। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक होली खेलकर अपने साथियों के साथ अपने कार्यालय लौट रहे थे। विधायक के समर्थकों का कहना है कि, हमलावर कार में सवार थे और उन्होंने विधायक को निशाने पर ले कर गोली दागी। घटना की सूचना पर डीएम शैलेंद्र सिंह और एसपी पूनम ने पहुंचकर विधायक का हाल चाल के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली। डॉक्टरों ने विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस मामले में गनर को सस्पेंड कर दिया गया है। बताते है कि विधायक गुरु नानक इंटर कॉलेज की पुलिया के पास पान खाने के लिए अपनी कार से नीचे उतरे और दुकान की तरफ बढ़े। इस बीच कहीं से अचानक गोली चल पड़ी और विधायक का पैर चीरते हुए निकल गई। पैर में गोली लगते ही विधायक गिर गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विधायक के समर्थक उनको लेकर तुलसी मेमोरियल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने विधायक की हालत खतरे से बाहर बताई है। विधायक अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं। एसपी पूनम ने बताया कि इस मामले में गनर को सस्पेंड कर दिया गया है। विधायक को गोली मारने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।